Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-03-12

Dhanbad News:धनबाद के कई थाना प्रभारियों का हुआ तबादला, कई अधिकारी हुए इधर से उधर

Dhanbad News: धनबाद जिले के पुलिस विभाग में बड़ी फेर बदल देखने को मिली है, प्राप्त जानकारी के अनुसार कई थाना प्रभारियों की ट्रांसफर - पोस्टिंग की गई है। 
Dhanbad News: धनबाद जिले के पुलिस विभाग में बड़ी फेर बदल देखने को मिली है, प्राप्त जानकारी के अनुसार कई थाना प्रभारियों की ट्रांसफर - पोस्टिंग की गई है। 

जानिए किसका कहां हुआ तबादला 
नई लिस्ट के तहत प्रवीण कुमार को बैंक मोड़ थाना से कतरास थाना प्रभारी का पद संभालना होगा वहीं असित कुमार को कतरास थाना से बैंक मोड़ थाना भेजा गया, साथ ही अजित भारती को तोपचांची से निरसा थाना, अनिल शर्मा को निरसा थाना से जोड़ापोखर थाना, आशुतोष कुमार जो कि जोड़ापोखर थाना के सर्किल इंस्पेक्टर थे उन्हें चिरकुंडा थाना प्रभारी नियुक्त किया गया, वहीं रामजी राय को चिरकुंडा था से साइबर थाना भेजा गया। 

लिस्ट में और भी नाम हैं जैसे लव कुमार को ट्रैफिक थाना प्रभारी से तोपचांची थाना प्रभारी का पद दिया गया वहीं जयप्रकाश को साइबर थाना से ट्रैफिक थाना प्रभारी, राजेश कुमार को अभियोजन कोषांग प्रभारी से सिंदरी थाना प्रभारी, संजय कुमार को सिंदरी थाना प्रभारी से कोर्ट सिक्योरिटी, मोहम्मद रुस्तम को कोर्ट सिक्योरिटी से कतरास सर्किल और मुकेश कुमार को कतरास सर्किल से अभियोजन कोषांग प्रभारी का पद सौंपा गया।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !