Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-03-12

Hazaribagh News: जवाहर घाटी में बड़ा हादसा, मछली लदा ट्रक गिरा तिलैया डैम में, ट्रक और चालक लापता

हज़ारीबाग़: बीते बुधवार एक बड़ा हादसा सामने आया, प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार देर रात हजारीबाग में एक मछली लदा ट्रक अनियंत्रित होने के कारण तिलैया डैम में जा गिरा। बताया जा रहा है कि ट्रक और चालक का अभी तक पता नहीं चल पाया है जबकि उपचालक की हालत गंभीर बताई जा रही है। 
जानिए पूरा मामला
मछली से लदा ट्रक बरही से कोडरमा जा रहा था तभी जवाहर घाटी के पास पहुंचते ही चालक का नियंत्रण खो गया और ट्रक पुल की रेलिंग तोड़ते हुए सीधे तिलैया डैम में गिर गया। ट्रक में लदी सारी मछलियां भीषण टक्कर से सड़क पर बिखर गई और ट्रक डैम के गहरे पानी में डूब गया। आशंका यह भी जताई जा रही है कि शायद चालक का शव अभी भी ट्रक के भीतर हो सकता है इसी कारण अभी तक चालक का पता नहीं चल पाया है। 

प्रशाशन का एक्शन
स्थानीय लोगों द्वारा सुचना मिलते ही बरही के थाना प्रभारी विनोद कुमार यादव अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और गोताखोरों तथा पुलिस बल के साथ राहत और बचाव कार्य शुरू करवाया। ट्रक चालक की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। वहीँ घायल उपचालक को इलाज के लिए तत्काल प्रभाव से बरही अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !