Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-03-11

Jamshedpur Big News: जमशेदपुर कोर्ट की सुरक्षा का सिटी एसपी ने लिया जायजा, ई-मेल से मिली धमकियों के बाद अलर्ट पर प्रशासन

Jamshedpur Big News: राज्य की अन्य अदालतों और जमशेदपुर के प्रतिष्ठित संस्थान XLRI को ई-मेल के माध्यम से बम से उड़ाने की मिली धमकी के बाद पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद हो गया है. इसी कड़ी में सुरक्षात्मक कदम उठाते हुए सिटी एसपी कुमार शिवाशीष दलबल के साथ जमशेदपुर व्यवहार न्यायालय पहुंचे और पूरे परिसर का सघन निरीक्षण किया.

कोर्ट परिसर के तीनों प्रवेश द्वारों की जांच
निरीक्षण के दौरान सिटी एसपी ने न्यायालय परिसर के तीनों मुख्य गेटों की सुरक्षा व्यवस्था को परखा. उन्होंने वहां तैनात सुरक्षाकर्मियों को सख्त हिदायत दी कि परिसर में आने वाले हर व्यक्ति की प्रॉपर चेकिंग की जाए और उनका विवरण रजिस्टर में दर्ज किया जाए. उन्होंने सुरक्षा के लिहाज से गेटों पर जवानों की संख्या और उनकी सतर्कता का भी जायजा लिया.

सीसीटीवी और कंट्रोल रूम का अवलोकन
सिटी एसपी ने कोर्ट परिसर में सुरक्षा के तकनीकी पहलुओं की भी जांच की. उन्होंने लगे हुए सीसीटीवी कैमरों के एंगल और उनकी रिकॉर्डिंग व्यवस्था को देखा. इसके बाद उन्होंने कंट्रोल रूम जाकर मॉनिटरिंग सिस्टम का अवलोकन किया और निर्देश दिए कि हर छोटी-बड़ी गतिविधि पर पैनी नजर रखी जाए ताकि किसी भी संदिग्ध परिस्थिति में तुरंत कार्रवाई की जा सके.

शहर के बड़े संस्थानों की बढ़ाई गई निगरानी
सिटी एसपी कुमार शिवाशीष ने बताया कि केवल कोर्ट ही नहीं, बल्कि शहर के अन्य सभी महत्वपूर्ण और बड़े संस्थानों पर भी कड़ी निगरानी रखी जा रही है. उन्होंने कहा कि जो भी ई-मेल के माध्यम से धमकियां दी जा रही हैं, पुलिस उन पर गंभीरता से काम कर रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा. उन्होंने लोगों से पैनिक न होने की अपील की है.

अधिवक्ताओं ने की सुरक्षा पुख्ता करने की अपील
न्यायालय परिसर की सुरक्षा को लेकर अधिवक्ताओं ने प्रशासन से अपील की है कि निगरानी व्यवस्था को और सुदृढ़ किया जाए. उन्होंने पिछली कुछ वारदातों का हवाला देते हुए कहा कि सुरक्षा में किसी भी तरह की ढिलाई नहीं होनी चाहिए. वकीलों ने बार भवन के पास विशेष पुलिस पदाधिकारियों की तैनाती की मांग भी जिला प्रशासन से की है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !