Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-03-11

Jamshedpur News: जमशेदपुर में ट्यूशन टीचर की हैवानियत, कम नंबर आने पर मासूमों को बेरहमी से पीटा, बच्ची की उंगली टूटी, देखें VIDEO

Jamshedpur News: जमशेदपुर के जुगसलाई थाना क्षेत्र में एक निजी ट्यूशन टीचर ने गुरु-शिष्य के पवित्र रिश्ते को शर्मसार कर दिया है. यहां एक शिक्षक ने कम नंबर आने की बात पर दो मासूम बच्चों की इतनी बेरहमी से पिटाई की कि एक बच्ची की उंगली फ्रैक्चर हो गई. इस घटना के बाद से पूरे इलाके के अभिभावकों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है.

रिजल्ट देखते ही आपा खो बैठा शिक्षक
जुगसलाई निवासी तैयबा के दो बच्चे, गुलाम गौश और मायरा फिरदौस, जो बेलडीह चर्च स्कूल के छात्र हैं, स्थानीय शिक्षक प्रभास के पास ट्यूशन पढ़ने जाते थे. सोमवार को स्कूल की परीक्षा का परिणाम आया था. मंगलवार को जब बच्चे अपना रिजल्ट लेकर शिक्षक के पास पहुंचे, तो कम अंक देखकर शिक्षक इस कदर नाराज हुआ कि उसने बच्चों को डंडे और हाथों से बुरी तरह पीटना शुरू कर दिया.

इफ्तार के समय सामने आई बच्चों की हालत
बच्चों की मासी जब शाम को उन्हें ट्यूशन से लेने पहुंचीं, तो उनका बेटा डर के मारे शिक्षक को धक्का देकर भागते हुए उनके पास पहुंचा. घर जाकर जब परिजनों ने देखा तो बच्चों के शरीर पर पिटाई के गहरे नीले निशान थे और बच्ची की उंगली टूट चुकी थी. इफ्तार के समय बच्चों की यह दर्दनाक हालत देख परिजनों के होश उड़ गए और घर में रोना-पीटना मच गया.



पुलिस ने शुरू की आरोपी की तलाश
घटना के तुरंत बाद पीड़ित परिजन जुगसलाई थाना पहुंचे और आरोपी शिक्षक प्रभास के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत बच्चों का प्राथमिक मेडिकल कराया और उनके बयान दर्ज किए. पुलिस का कहना है कि आरोपी शिक्षक फिलहाल फरार है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें लगातार छापेमारी कर रही हैं.

अस्पताल में चल रहा है बच्चों का इलाज
शिक्षक की इस बर्बरता के कारण बच्चों के मन में गहरा डर बैठ गया है. परिजन बच्चों को बेहतर उपचार के लिए एक निजी अस्पताल ले गए हैं, जहां बच्ची की टूटी उंगली का इलाज किया जा रहा है. स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि ऐसे हिंसक प्रवृत्ति के शिक्षक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए ताकि भविष्य में किसी अन्य बच्चे के साथ ऐसा न हो.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !