Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-03-11

Jharkhand Vidhansabha: रात 10 बजे के बाद DJ बजाने पर प्रतिबन्ध के मामले पर विधानसभा में हुआ हंगामा, वेल में उतरा विपक्ष

Jharkhand Vidhansabha: झारखण्ड विधानसभा बजट सत्र के दौरान सदन में अचानक गरमा - गर्मी तब देखने को मिली जब सदन में देर रात 10 बजे के बाद DJ बजाने पर प्रतिबंधों का मामला उठा। इस मुद्दे पर विपक्ष ने सरकार को घेरते हुए सदन के बीचो-बीच (वेल) में आ कर जम कर नारेबाजी की। पक्ष- विपक्ष की नोक झोंक में सरकार पर कई आरोप लगाए गए। 

विपक्ष के आरोप, प्रतिबन्ध को बताया सांस्कृतिक आयोजनों पर आघात 
सदन में जैसे ही देर रात 10 बजे के बाद DJ बजाने पर पाबन्दिओं का मामला उठा वैसे ही विपक्षी विधायक आक्रोशित हो गए। विपक्ष ने सरकार पर आरोप लगाया की सरकार धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमो के आयोयजन पर पक्षपातपूर्ण रवैया अपना रही है। विपक्ष ने यह भी आरोप लगाया की स्थानीय परम्पराओं और उत्सवों पर इस तरह का प्रतिबन्ध लगाना सरासर गलत है। इस मामले पर अपनी मांग को ले कर पूरा विपक्ष वेल में उतर गया और जमकर सरकार विरोधी नारे लगाए जिसके कारण सदन की कार्यवाही को कुछ देर के लिए विराम देना पड़ा। 

बड़ा बयान, हिन्दू नहीं हिंदुस्तान खतरे में है 
विपक्ष के हंगामे के बीच संसदीय कार्य मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने इस मामले पर विपक्ष की सारी दलीलों को ख़ारिज करते हुए कहा की ”मामले को गलत रंग देने की कोशिश की जा रही है” उन्होंने सदन को सम्बोधित करते हुए बड़ा बयान दिया की आज सवाल ये नहीं है की कोई समुदाय विशेष खतरे में है बल्कि सच तो ये है की पूरा हिंदुस्तान खतरे में है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !