Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-03-10

Giridih Crime News: गिरिडीह में डीजे विवाद में हुई हत्या का खुलासा, एसआईटी ने छह आरोपियों को किया गिरफ्तार, हत्या में इस्तेमाल चाकू बरामद

Giridih Crime News: गिरिडीह के नगर थाना क्षेत्र स्थित हुट्टी बाजार में डीजे बजाने को लेकर हुए खूनी संघर्ष और युवक अजय दास की हत्या की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है. इस मामले में पुलिस की विशेष जांच टीम (SIT) ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छह मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक नाबालिग को भी हिरासत में लिया गया है.

5 मार्च को मामूली विवाद ने लिया था हिंसक रूप
घटनाक्रम के अनुसार, बीते 5 मार्च को हुट्टी बाजार के रविदास मोहल्ले में डीजे बजाने की बात पर दो पक्षों के बीच तीखी नोकझोंक शुरू हुई थी. देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई, जिसमें कई लोग जख्मी हो गए. इसी आपाधापी के बीच अजय दास नामक युवक पर चाकू से जानलेवा हमला किया गया, जिससे उसकी मौत हो गई.

एसपी के निर्देश पर एसआईटी का गठन
अजय दास की हत्या के बाद नगर थाना में सात नामजद आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया था. मामले की गंभीरता को देखते हुए गिरिडीह पुलिस अधीक्षक डॉ. बिमल कुमार ने एसआईटी का गठन किया. पुलिस उपाधीक्षक नीरज कुमार सिंह के नेतृत्व में गठित इस टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और खुफिया जानकारी के आधार पर आरोपियों की धरपकड़ के लिए जाल बिछाया.

हत्या का मुख्य आरोपी और हथियार पुलिस के कब्जे में
एसआईटी ने इस कार्रवाई के दौरान राहुल दास, ललिता देवी, राजन दास, रोहित दास, रवि दास और रोनी दास को गिरफ्तार किया है. सबसे महत्वपूर्ण सफलता हत्या में इस्तेमाल किए गए हथियार की बरामदगी रही. पुलिस ने मुख्य आरोपी रोहित दास की निशानदेही पर वह चाकू भी बरामद कर लिया है, जिससे अजय दास पर हमला किया गया था.

न्यायिक हिरासत में भेजे गए सभी आरोपी
इस सफल ऑपरेशन में नगर थाना प्रभारी और मुफ्फसिल थाना प्रभारी सहित कई जांबाज पुलिस अधिकारी शामिल थे. गिरफ्तार किए गए सभी छह बालिग आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद जेल भेज दिया गया है, वहीं मामले में संलिप्त किशोर को बाल सुधार गृह भेजने की तैयारी की जा रही है. पुलिस अब इस मामले में कानूनी साक्ष्यों को मजबूत करने में जुटी है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !