Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-03-10

Jamshedpur News: सरजमदा में निर्माणाधीन मकान की दूसरी मंजिल से गिरकर मजदूर की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Jamshedpur: परसुडीह थाना अंतर्गत सरजमदा क्षेत्र में मंगलवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया, जहां निर्माणाधीन मकान की दूसरी मंजिल से गिरकर एक मजदूर की जान चली गई। मृतक की पहचान स्थानीय निवासी 35 वर्षीय अनिल गुइयां के रूप में हुई है।

आपको बताए कैसे हुआ हादसा

मिली जानकारी के अनुसार, सरजमदा स्थित रेणु देवी के घर में छत की सेंट्रिंग का काम चल रहा था। दोपहर के वक्त काम खत्म कर अनिल अन्य मजदूरों के साथ खाना खाने के लिए नीचे उतर रहा था। इसी दौरान सीढ़ियों से उतरते समय उसका पैर अचानक फिसल गया। चूंकि सीढ़ियों पर अभी सुरक्षा के लिए रेलिंग नहीं लगी थी, अनिल खुद को संभाल नहीं पाया और अनियंत्रित होकर सीधे दूसरी मंजिल से नीचे जमीन पर जा गिरा।

अस्पताल में घोषित किया गया मृत

हादसे के तुरंत बाद वहां मौजूद अन्य मजदूरों और परिजनों ने आनन-फानन में उसे अस्पताल पहुंचाया। हालांकि, अस्पताल के चिकित्सकों ने प्राथमिक जांच के बाद अनिल को मृत घोषित कर दिया। घटना की खबर मिलते ही मृतक के घर में मातम छा गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !