Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-03-09

Jamshedpur News: टाटानगर स्टेशन के वेटिंग हॉल में बुजुर्ग यात्री की मौत

Jamshedpur News: टाटानगर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर एक स्थित जनरल वेटिंग हॉल में बीती रात एक लगभग 60 वर्षीय बुजुर्ग यात्री की मौत हो गई. घटना की जानकारी तब हुई जब रेल कर्मचारियों ने वेटिंग हॉल में बुजुर्ग को अचेत अवस्था में देखा. सूचना मिलते ही जीआरपी (GRP) की टीम मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में ले लिया.

पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव
प्रारंभिक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद, सोमवार को शव को पोस्टमार्टम के लिए एमजीएम मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया है. रेल पुलिस ने इस मामले में यूडी (अप्राकृतिक मृत्यु) के तहत केस दर्ज किया है. फिलहाल मौत के कारणों का स्पष्ट पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल पाएगा.

पहचान बनी पुलिस के लिए चुनौती
मृतक की शिनाख्त करना पुलिस के लिए एक बड़ी चुनौती बन गया है. तलाशी के दौरान मृतक के कपड़ों से न तो कोई यात्रा टिकट मिला है और न ही कोई ऐसा पहचान पत्र या दस्तावेज, जिससे उनका नाम या पता मालूम हो सके.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !