Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-03-08

Jharkhand News: महिला दिवस पर सीएम हेमंत सोरेन ने दी शुभकामनाएं, कहा:- झारखंड की महिलाएं राज्य की असली ताकत

Jharkhand News: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर रविवार को पूरे देश के साथ-साथ झारखंड में भी नारी शक्ति का उत्सव मनाया गया. इस मौके पर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्य की सभी महिलाओं को शुभकामनाएं और बधाई दी.

मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि महिलाएं केवल परिवार की जिम्मेदारियां निभाने तक सीमित नहीं हैं, बल्कि समाज और राज्य के विकास में उनकी भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है. उन्होंने कहा कि महिलाओं के परिश्रम, साहस और दृढ़ निश्चय के कारण वे आज हर क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बना रही हैं और समाज को नई दिशा दे रही हैं.

झारखंड की महिलाएं संघर्ष, मेहनत और स्वाभिमान की प्रतीक 
सीएम ने कहा कि झारखंड की माताएं और बहनें संघर्ष, मेहनत और स्वाभिमान की प्रतीक हैं. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और सशक्तिकरण को लेकर लगातार काम कर रही है. सरकार की कोशिश है कि राज्य की आधी आबादी को आगे बढ़ने के लिए हर संभव अवसर और सहयोग मिले.

हेमंत सोरेन ने कहा कि जब महिलाएं सशक्त होंगी, तभी समाज और राज्य का समग्र विकास संभव हो पाएगा. उन्होंने भरोसा जताया कि झारखंड की महिलाएं अपनी प्रतिभा और मेहनत के दम पर आगे भी नई ऊंचाइयों को छूती रहेंगी और राज्य के विकास में अहम भूमिका निभाती रहेंगी.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !