Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-03-08

Dhanbad Police: धनबाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कर्नाटक से साइबर ठग गिरफ्तार, करोड़ो के अवैध ट्रांजेक्शन का खुलासा

Dhanbad: कोयलांचल में पैर पसार रहे साइबर अपराधियों के खिलाफ धनबाद पुलिस ने सर्जिकल स्ट्राइक की है। पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में बड़ी सफलता हासिल करते हुए कुल ढाई करोड़ रुपये की ठगी और अवैध लेन-देन के नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। इस कार्रवाई में एक आरोपी को कर्नाटक से, जबकि दूसरे को धनबाद के सरायढेला से गिरफ्तार किया गया है।

धनबाद के सरायढेला से गिरफ्तार किया गया 

रविवार को धनबाद साइबर थाना में आयोजित प्रेस वार्ता में सिटी एसपी रित्विक श्रीवास्तव ने बताया कि जनवरी माह में भुईफोड मंदिर, धनबाद निवासी अभय कुमार अग्रवाल ने साइबर थाना में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया था कि व्हाट्सएप चैट के माध्यम से “हिलटॉप राइजिंग प्राइवेट लिमिटेड” कंपनी का डायरेक्टर बनकर ठगों ने उनसे 50 लाख रुपये ट्रांसफर करा लिए। यह राशि इस्लामिक कोऑपरेटिव सोसाइटी लिमिटेड के खाते में भेजी गई थी, जो आईसीआईसीआई बैंक में संचालित है।

कार्रवाई के दौरान

मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी प्रभात कुमार के निर्देश पर विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया गया। टीम में साइबर डीएसपी संजीव कुमार समेत साइबर थाना के अधिकारियों को शामिल किया गया और जांच के लिए कर्नाटक भेजा गया। कार्रवाई के दौरान टीम ने कर्नाटक के शिमोगा जिला स्थित होसानगरा, चर्च रोड निवासी मोहम्मद अफसर (41) को गिरफ्तार कर लिया। वह इस्लामिक सोसाइटी लिमिटेड के संयुक्त खाता धारकों में से एक है। हालांकि इस खाते में दो अन्य पार्टनर भी शामिल हैं, जिनकी तलाश जारी है।

धनबाद पुलिस साइबर अपराध के खिलाफ

वहीं दूसरे मामले में पुलिस ने सरायढेला थाना क्षेत्र से मनीष सिंह ( 50 ) को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि उसने बैंक ऑफ बड़ौदा में फर्जी कंपनियों के नाम से करंट अकाउंट खुलवाकर मात्र एक सप्ताह में करीब ढाई करोड़ रुपये का अवैध तरीके से ट्रांसफर करवाया। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। दोनों मामलों को धनबाद पुलिस साइबर अपराध के खिलाफ बड़ी उपलब्धि मान रही है और आगे की जांच जारी है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !