Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-03-08

Jharkhand Vidhansabha: झारखंड विधानसभा का बजट सत्र कल से दोबारा शुरू, सुस्त विपक्ष और “डिग्री विवाद” के बीच हंगामे के आसार

Jharkhand Vidhansabha: होली की लंबी छुट्टी के बाद झारखंड विधानसभा का बजट सत्र सोमवार, 9 मार्च से फिर से शुरू होगा. सदन की शेष बची कार्यवाही में अब सबकी निगाहें इस पर टिकी हैं कि विपक्ष आक्रामक तेवर अपनाता है या पिछले दिनों की तरह खामोश रहता है.

नवीन जायसवाल की डिग्री का मामला गर्म
सियासी गलियारों में इस समय भाजपा विधायक नवीन जायसवाल की डिग्री का मुद्दा सबसे ज्यादा चर्चा में है. सत्ता पक्ष इस मामले को “हॉट केक” की तरह इस्तेमाल कर विपक्षी खेमे पर दबाव बनाने की रणनीति तैयार कर चुका है.

विपक्ष की उदासीनता पर उठते सवाल
बजट सत्र के पहले चरण में विपक्ष की भूमिका काफी शांत रही है. राज्यपाल के अभिभाषण पर कोई संशोधन प्रस्ताव न लाना और सदन में प्रभावी हस्तक्षेप की कमी को लेकर राजनीतिक हलकों में सवाल उठ रहे हैं.

चुनावी व्यस्तता बनी सुस्ती का कारण
चर्चा है कि विपक्ष के पास सरकार को घेरने के लिए ठोस मुद्दों की कमी है. साथ ही, कई विपक्षी विधायकों के परिजनों के चुनाव लड़ने के कारण उनकी प्राथमिकताएं बदल गई हैं, जिससे सदन में उनकी सक्रियता कम दिख रही है.

सत्ता पक्ष की पहले से घेराबंदी
झामुमो और कांग्रेस के विधायकों का कहना है कि विपक्ष पूरी तरह सुस्त पड़ चुका है. सत्ता पक्ष हर सवाल का जवाब देने के लिए पहले से ही तैयार है, जिससे विपक्ष को बोलने या मुद्दा बनाने का कोई मौका नहीं मिल रहा है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !