Seraikela News: सरायकेला-खरसावां जिले की कपाली ओपी पुलिस ने एक वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया है. यह आरोपी काफी समय से फरार चल रहा था और पुलिस उसकी तलाश में लगी हुई थी.
आबकारी अधिनियम और आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज
कपाली ओपी प्रभारी धिरंजन कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी सुशांतो कर्मकार (27 वर्ष) को गिरफ्तार किया. यह मामला 19 सितंबर 2025 को दर्ज किया गया था, जिसमें भारतीय न्याय संहिता 2023 की विभिन्न धाराओं के साथ-साथ आबकारी अधिनियम और आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है.
गिरफ्तार आरोपी सुशांतो कर्मकार पूर्वी सिंहभूम जिले के मानगो थाना क्षेत्र के जवाहर नगर, रोड नंबर 15 का निवासी है. पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे न्यायालय में पेश करने के लिए भेज दिया.
कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस लगातार अभियान चला रही
कपाली ओपी प्रभारी धिरंजन कुमार ने बताया कि क्षेत्र में अपराध पर नियंत्रण और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस लगातार अभियान चला रही है. उन्होंने कहा कि आपराधिक गतिविधियों में शामिल किसी भी व्यक्ति के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.