Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-03-08

International Women Day: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर पतंजलि योग केंद्र का भव्य आयोजन, विधायक पूर्णिमा दास साहू ने महिलाओं को किया प्रेरित

Jamshedpur: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के शुभ अवसर पर रविवार को सीतारामडेरा कम्युनिटी सेंटर में पतंजलि योग केंद्र द्वारा एक विशेष जागरूकता सह योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं के शारीरिक-मानसिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ करना और उन्हें समाज में अपने अधिकारों के प्रति सशक्त बनाना था। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं एवं स्थानीय लोगों ने भाग लिया।


स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहना चाहिए

कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को योग के विभिन्न आसनों और प्राणायाम का अभ्यास कराया गया तथा स्वस्थ और संतुलित जीवन के लिए नियमित योग अपनाने का संदेश दिया गया। वक्ताओं ने कहा कि योग से शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य बेहतर होता है तथा महिलाओं को भी अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहना चाहिए।

महिलाओं को सशक्त बनने के लिए प्रेरित किया

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा दास साहू उपस्थित रहीं। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में शिव शंकर सिंह तथा समाजसेवी पप्पू सिंह भी कार्यक्रम में शामिल हुए। अतिथियों ने महिलाओं के सम्मान और समाज में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डालते हुए उन्हें सशक्त बनने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न

कार्यक्रम में मुख्य रूप से अर्जुन शर्मा, सुधा झा सहित कोल्हान क्षेत्र और पूर्वी सिंहभूम जिले के कई सामाजिक कार्यकर्ता, योग साधक एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !