आसानी से कोर्ट में उपस्थित हो सकेंगे
इस पहल से आम नागरिकों को काफी सहूलियत मिलेगी, क्योंकि अब उन्हें समन की जानकारी देर से मिलने की समस्या से राहत मिलेगी और वे निर्धारित तिथि पर आसानी से कोर्ट में उपस्थित हो सकेंगे।
यह ई-समन एप्लीकेशन National Informatics Centre (एनआईसी) दिल्ली द्वारा विकसित किया गया है। इसे लागू करने की तैयारी झारखंड पुलिस ने शुरू कर दी है। इस संबंध में जैप डीआईजी सह सीसीटीएनएस के नोडल पदाधिकारी ने रांची, जमशेदपुर और धनबाद के एसएसपी सहित रेल जिला समेत सभी जिलों के एसपी को पत्र भेजा है।
नए आपराधिक कानून के तहत कोर्ट से समन जारी होने से लेकर उसके तामिला कराने तक की पूरी प्रक्रिया को इलेक्ट्रॉनिक माध्यम से पूरा करने का प्रावधान किया गया जिला स्तर पर ई-समन एप्लीकेशन को लागू करने के लिए एक नोडल पदाधिकारी नियुक्त किया जाएगा। नोडल पदाधिकारी का यूजर आईडी बनाया जाएगा।
नई व्यवस्था से समन की प्रक्रिया तेज और पारदर्शी बनने की उम्मीद
इसके बाद वही पदाधिकारी अपने यूजर आईडी से अधीनस्थ थानों के अधिकारियों का यूजर आईडी बनाएंगे। इसी सिस्टम के माध्यम से समन को इलेक्ट्रॉनिक तरीके से भेजा और उसकी तामिला की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। इस नई व्यवस्था से समन की प्रक्रिया तेज और पारदर्शी बनने की उम्मीद है।