Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-03-08

Gamharia News: गम्हरिया में वाहन जांच अभियान, ओवरलोडिंग करने वाले तीन वाहनों पर हुई कार्रवाई

Gamharia News: सरायकेला-खरसावां जिले में यातायात नियमों के पालन को लेकर पुलिस द्वारा वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है. इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लुणायत के निर्देश पर यातायात थाना प्रभारी राजू कुमार के नेतृत्व में गम्हरिया थाना मोड़ के पास विशेष जांच अभियान चलाया गया.

जांच के दौरान तीन ऐसे वाहन पकड़े गए जिनमें निर्धारित क्षमता से अधिक यात्रियों को बैठाकर चलाया जा रहा था. पुलिस ने पाया कि इन वाहनों में कुल 78 यात्री सवार थे, जो सुरक्षा मानकों के विपरीत है. इसके बाद संबंधित चालकों के खिलाफ यातायात नियमों के तहत कार्रवाई की गई.

यातायात पुलिस ने वाहन चालकों को भविष्य में नियमों का सख्ती से पालन करने की चेतावनी दी. साथ ही यात्रियों से भी अपील की गई कि वे अपनी सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए ओवरलोडिंग करने वाले वाहनों में यात्रा करने से बचें.

यातायात थाना प्रभारी राजू कुमार ने बताया कि सड़क सुरक्षा को लेकर ऐसे अभियान आगे भी जारी रहेंगे. उन्होंने आम लोगों से यातायात नियमों का पालन करने और सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करने की अपील की.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !