Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-03-07

Seraikela News: सरायकेला डीसी ने राजनगर प्रखंड का किया औचक निरीक्षण, विभागीय कार्यों की समीक्षा

Seraikela News: सरायकेला-खरसावां जिले के उपायुक्त नितिश कुमार सिंह ने शनिवार को राजनगर प्रखंड का औचक निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने विभिन्न विभागों की कार्यप्रणाली की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों और कर्मियों को आवश्यक निर्देश दिए.

निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने प्रखंड कार्यालय पहुंचकर वहां कार्यरत कर्मियों की उपस्थिति व्यवस्था का जायजा लिया. उन्होंने सभी कर्मचारियों को बायोमेट्रिक प्रणाली के माध्यम से नियमित रूप से उपस्थिति दर्ज करने का निर्देश दिया.

इसके बाद उपायुक्त ने राजनगर खाद्यान्न गोदाम का निरीक्षण किया और सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत प्राप्त खाद्यान्न को समय पर संबंधित डीलरों तक पहुंचाने के निर्देश दिए, ताकि लाभुकों को समय पर राशन मिल सके.

उपायुक्त ने जामबनी लैम्प्स का भी निरीक्षण किया और वहां खाद्यान्न के भंडारण तथा वितरण से जुड़ी प्रक्रियाओं को नियमों के अनुसार संचालित करने का निर्देश दिया. इसके अलावा उन्होंने राजनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण करते हुए चिकित्सकों और स्वास्थ्यकर्मियों को मरीजों को बेहतर और गुणवत्तापूर्ण उपचार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए.

निरीक्षण के दौरान उप विकास आयुक्त, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा सहित संबंधित विभागों के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !