Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-03-07

Ranchi News: मुख्यमंत्री को बिरसा कृषि विश्वविद्यालय के “किसान एग्रोटेक मेला” का निमंत्रण, 14 मार्च से होगा आयोजन

Ranchi News: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से शनिवार को कांके रोड स्थित उनके आवासीय कार्यालय में बिरसा कृषि विश्वविद्यालय (BAU) के कुलपति डॉ. एससी दुबे ने शिष्टाचार मुलाकात की. इस मुलाकात का मुख्य उद्देश्य मुख्यमंत्री को विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित होने वाले आगामी बड़े कृषि कार्यक्रम में आमंत्रित करना था. कुलपति ने सीएम को 14 से 16 मार्च तक बीएयू मैदान में आयोजित होने वाले “किसान एग्रोटेक मेला” के उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने का औपचारिक न्योता दिया.

कुलपति ने दी विश्वविद्यालय की शैक्षणिक गतिविधियों की जानकारी
मुलाकात के दौरान डॉ. एससी दुबे ने मुख्यमंत्री को बिरसा कृषि विश्वविद्यालय में चल रही वर्तमान शैक्षणिक गतिविधियों और शोध कार्यों से भी विस्तार से अवगत कराया. उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय किस प्रकार कृषि शिक्षा और तकनीक के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित कर रहा है. मुख्यमंत्री ने इन गतिविधियों में रुचि दिखाते हुए कृषि विकास के महत्व पर चर्चा की और कुलपति को विश्वविद्यालय के बेहतर संचालन के लिए प्रोत्साहित किया.

झारखंड के किसानों के लिए खास होगा तीन दिवसीय मेला
आगामी 14 मार्च से शुरू होने वाला यह तीन दिवसीय “किसान एग्रोटेक मेला” झारखंड के कृषि क्षेत्र के लिए काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है. इस मेले में आधुनिक कृषि यंत्रों, उन्नत बीजों और खेती की नई तकनीकों का प्रदर्शन किया जाएगा.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !