Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-03-07

Seraikela News: टायो कॉलोनी के युवक को लेकर यूपीएससी में 143वीं रैंक की खबर निकली फर्जी, जांच में हुआ खुलासा

Seraikela News: सरायकेला-खरसावां जिले के गम्हरिया प्रखंड स्थित टायो कॉलोनी के रहने वाले आयुष कुमार को लेकर यूपीएससी में 143वीं रैंक हासिल करने की खबर फर्जी पाई गई है. सोशल मीडिया पर आयुष कुमार की तस्वीर के साथ यह दावा किया गया था कि उन्होंने संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षा में यह रैंक हासिल कर आईपीएस बनने का गौरव प्राप्त किया है. हालांकि बाद में जब इस खबर की जांच की गई तो यह पूरी तरह से भ्रामक और गलत साबित हुई.

जानकारी के अनुसार शुक्रवार को कई बड़े अखबारों और टीवी चैनलों के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर आयुष कुमार की तस्वीर के साथ यह खबर प्रसारित की गई थी. लेकिन शनिवार 7 मार्च की सुबह जब लोगों ने अखबार देखे तो कहीं भी इस खबर का जिक्र नहीं था. इसके बाद पूरे मामले की पड़ताल शुरू हुई, जिसमें सामने आया कि आयुष कुमार के नाम से फैलाई गई यह खबर सत्य नहीं है.

शातिर लोगों ने झूठी सूचनाएं फैलाई
बताया जा रहा है कि इस तरह की भ्रामक खबर फैलाने का यह पहला मामला नहीं है. इससे पहले भी टायो कॉलोनी से जुड़े कुछ शातिर लोगों द्वारा इस तरह की झूठी सूचनाएं फैलाने की घटनाएं सामने आ चुकी हैं. अब इस मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की बात भी सामने आ रही है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !