Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-03-07

Jamshedpur Crime News: बारीगोड़ा मैदान में फायरिंग करने वाला आरोपी मुन्ना सिंह गिरफ्तार, एक देशी कट्टा बरामद

Jamshedpur Crime News: जमशेदपुर के परसुडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत बारीगोड़ा में होली के दौरान हुई हिंसक झड़प और फायरिंग मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने आरोपी के पास से घटना में इस्तेमाल किया गया अवैध हथियार भी बरामद किया है.

क्या है पूरा मामला?
बीती 4 मार्च को बारीगोड़ा मैदान के पास होली खेलने के दौरान विवाद उत्पन्न हुआ था. आरोप है कि मुन्ना सिंह ने अपने बेटों के साथ मिलकर स्थानीय निवासी उदय कुमार रजक और अन्य ग्रामीणों के साथ पहले गाली-गलौज की और फिर मारपीट पर उतारू हो गए. विवाद इतना बढ़ा कि मुन्ना सिंह ने अपने बेटों के साथ मिलकर उदय कुमार रजक पर फायरिंग कर दी.

आरोपी की गिरफ्तारी और हथियार बरामदगी
घटना के बाद पीड़ित पक्ष द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत पर कार्रवाई करते हुए परसुडीह थाना पुलिस ने छापेमारी कर मुन्ना सिंह (47 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त देशी कट्टा भी बरामद किया है, जिसकी कुल लंबाई करीब 20 सेंटीमीटर है.

अपराधिक इतिहास
गिरफ्तार आरोपी मुन्ना सिंह का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड भी रहा है. उस पर पहले भी मारपीट, जान से मारने की कोशिश और एससी-एसटी एक्ट के तहत परसुडीह व अन्य थानों में मामले दर्ज हैं. पुलिस ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !