Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-03-07

Jamshedpur Sports News: 10 खिलाड़ियों के साथ खेलकर भी जमशेदपुर एफसी ने इंटर काशी को हराया, जेआरडी में रोमांचक जीत

Jamshedpur Sports News: जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में कल यानि शुक्रवार शाम खेले गए रोमांचक फुटबॉल मुकाबले में जमशेदपुर एफसी ने इंटर काशी को कड़ी टक्कर देते हुए हरा दिया. घरेलू मैदान पर खेल रही जमशेदपुर की टीम ने पूरे मैच में शानदार जज्बा दिखाया और कम खिलाड़ियों के बावजूद जीत हासिल कर ली.


मुकाबले की खास बात यह रही कि जमशेदपुर एफसी को मैच का अधिकांश समय 10 खिलाड़ियों के साथ खेलना पड़ा. इसके बावजूद खिलाड़ियों ने बेहतरीन तालमेल और संघर्ष का प्रदर्शन करते हुए जीत अपने नाम की. इस जीत के साथ टीम ने इस सीजन में लगातार चौथी जीत दर्ज की.


19वें मिनट में विंसी बैरेटो को मैदान छोड़ना पड़ा
मैच की शुरुआत से ही दोनों टीमों के बीच जोरदार भिड़ंत देखने को मिली. लेकिन 19वें मिनट में जमशेदपुर एफसी के खिलाड़ी विंसी बैरेटो को मैदान से बाहर जाना पड़ा, जिससे टीम को बड़ा झटका लगा.

एक खिलाड़ी कम होने के बावजूद मेन ऑफ स्टील के नाम से जानी जाने वाली जमशेदपुर की टीम ने हार नहीं मानी और पूरे मुकाबले में संघर्ष जारी रखा.

पहले हाफ में बनाए कई मौके
पहले हाफ में भी जमशेदपुर एफसी ने कई अच्छे आक्रमण किए। मेसी बाउली ने बाईं ओर से तेज शॉट लगाकर गोल करने की कोशिश की, लेकिन विपक्षी डिफेंडरों ने उसे क्लियर कर दिया. इसके बाद उनका एक हेडर भी थोड़ा सा बाहर निकल गया.

इस दौरान मादिह तलाल और निकोला स्टोयानोविच ने भी आक्रमण में अच्छा तालमेल दिखाया. वहीं गोलकीपर अल्बिनो गोम्स ने पहले हाफ के अंत में शानदार बचाव करते हुए इंटर काशी को गोल करने से रोक दिया और स्कोर बराबर बनाए रखा.

स्टीफन एज़े के हेडर से मिला बढ़त का गोल
दूसरे हाफ में मैच का सबसे अहम पल आया. मेसी बाउली को बॉक्स के किनारे फ्री किक मिली. इसके बाद मादिह तलाल ने शानदार कर्लिंग क्रॉस दिया, जिस पर स्टीफन एज़े ने ऊंची छलांग लगाकर दमदार हेडर लगाया और गेंद को गोलपोस्ट के अंदर पहुंचा दिया.

इस गोल के साथ जमशेदपुर एफसी को बढ़त मिल गई, जिसे टीम ने अंत तक बरकरार रखा.

गोलकीपर और डिफेंस ने बचाई जीत
गोल खाने के बाद इंटर काशी ने बराबरी के लिए लगातार दबाव बनाया. लेकिन जमशेदपुर के गोलकीपर अल्बिनो गोम्स ने कई बेहतरीन सेव किए और टीम की बढ़त को सुरक्षित रखा.

मैच के अंतिम पलों में इंटर काशी गोल करने के बेहद करीब पहुंच गया था, लेकिन उनका एक जोरदार शॉट वुडवर्क से टकराकर बाहर चला गया. इसके बाद जमशेदपुर एफसी ने मजबूती से खेलते हुए मुकाबला अपने नाम कर लिया.

अब नॉर्थईस्ट यूनाइटेड से अगला मुकाबला
इस जीत के साथ जमशेदपुर एफसी का शानदार प्रदर्शन जारी है. टीम अब अपने अगले मुकाबले में 15 मार्च को नॉर्थईस्ट यूनाइटेड एफसी के खिलाफ मैदान में उतरेगी.

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !