Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-03-06

Sonari Girl Missing: शूटिंग के बहाने घर से निकली छात्रा लापता, 8 दिनों से लापता, परिजनों ने पुलिस से लगाई गुहार

Sonari: जमशेदपुर के सोनारी थाना क्षेत्र से एक 18 वर्षीय युवती के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने का मामला सामने आया है। लापता युवती को-ऑपरेटिव कॉलेज में 12वीं साइंस की छात्रा है और पिछले कई दिनों से उसका अपने परिवार से संपर्क नहीं हो पाया है। इस घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।


शूटिंग का कहकर निकली थी घर से


परिजनों द्वारा पुलिस को दी गई जानकारी के अनुसार, युवती पढ़ाई के साथ-साथ वीडियो शूटिंग और एक्टिंग प्रोजेक्ट्स में सक्रिय थी। वह अक्सर सोनारी के कागलमगर टेम्पो स्टैंड स्थित जमशेदपुर म्यूजिक फैक्ट्री के माध्यम से विभिन्न प्रोजेक्ट्स पर काम करने जाती थी। बीती 28 फरवरी को दोपहर करीब 2 बजे वह अपनी मां को यह कहकर घर से निकली थी कि वह एक शूटिंग के सिलसिले में जा रही है, लेकिन उसके बाद वह वापस नहीं लौटी।

फोन पर हुई थी आखिरी बात

परिजनों ने बताया कि लापता होने के बाद 1 या 2 मार्च को युवती की अपनी मां से फोन पर संक्षिप्त बातचीत हुई थी। उस दौरान उसने कहा था कि वह होली से पहले घर वापस आ जाएगी। हालांकि, उस बातचीत के बाद से उसका फोन फिर कभी नहीं लगा।

तीन नंबरों में से एक पर लग रहा कॉल

लापता छात्रा के पास कुल तीन मोबाइल नंबर हैं। परिजनों के मुताबिक, दो नंबर लगातार स्विच ऑफ आ रहे हैं। तीसरे नंबर पर रिंग जा रही है, लेकिन कोई कॉल रिसीव नहीं कर रहा है। जब परेशान परिजन शूटिंग ऑफिस पहुंचे, तो वहां मौजूद कर्मियों ने बताया कि फिलहाल ऐसी किसी शूटिंग का शेड्यूल तय नहीं था। सहकर्मियों से पूछताछ में भी कोई ठोस सुराग हाथ नहीं लगा है।

पुलिस जांच तेज

मामले की गंभीरता को देखते हुए परिजनों ने स्थानीय सोनारी थाना और पुलिस अधीक्षक कार्यालय में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। तकनीकी सेल के माध्यम से मोबाइल लोकेशन और कॉल डिटेल्स खंगाली जा रही हैं ताकि जल्द से जल्द युवती का पता लगाया जा सके।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !