Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-03-06

Jamshedpur News: टेल्को थाना में विदाई सह अभिनंदन समारोह, नए थाना प्रभारी रमेश प्रसाद का जोरदार स्वागत

Jamshedpur: जमशेदपुर के टेल्को थाना परिसर में आज एक गरिमामय समारोह का आयोजन किया गया, जहाँ टेल्को थाना शांति समिति के सदस्यों ने नए और निवर्तमान थाना प्रभारियों के सम्मान में विदाई सह अभिनंदन कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान प्रेम, कृतज्ञता और भविष्य की शुभकामनाओं का अनूठा संगम देखने को मिला।

शांति समिति की भूमिका और उपस्थिति

साथ ही पूर्व थाना प्रभारी वरीय पुलिस निरीक्षक प्रशांत कुमार को अंग वस्त्र एवं पुष्प हार पहनाकार भावपूर्ण विदाई दी। साथ ही उनके विगत कार्यकाल के दौरान क्षेत्र में किए गए कार्यों को याद कर थाना शांति समिति के तमाम सदस्यों ने इस पल को अपने स्मृति में संयोजन करने का प्रयास किया।

 साथ ही उनके सफल कार्यकाल के लिए संवाद,सहमति और सहकार से क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए किए गए कार्यों का उल्लेख करते हुए कृतज्ञता प्रकट की एवं नए थाना प्रभारी को आने वाले समय के लिए शुभ कामनाएं दी।

समारोह में मुख्य रूप से उपस्थित रहे

 इस अवसर पर पर विशेष रूप से केंद्रीय शांति समिति की ओर से नंदलाल सिंह, ओम प्रकाश उपाध्याय, प्रदीप कुमार दास, डीडी त्रिपाठी, कल्याणी शरण, आमीर सोहेल,आमिर अली अंसारी ओम प्रकाश सिंह, आलम ताज, उपेंद्र तिवारी, लैला तिवारी ,अजय सिंह ,अभय सिंह, संजय तिवारी,अलम ताज, शहीद परवेज,रितेश शरण अभय मैथी, जीतू सिंह, विकाश सिंह, रजत कुमार आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम का समापन भविष्य में पुलिस और जनता के बीच बेहतर समन्वय बनाए रखने के संकल्प के साथ हुआ।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !