Kadma: जमशेदपुर के कदमा थाना क्षेत्र में बढ़ती चोरी की घटनाओं पर लगाम लगाते हुए पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चोरी के मामले में शामिल तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से चोरी की गई कीमती बैटरियां भी बरामद कर ली गई हैं।
जानकारी के अनुसार 4 मई 2026 को वादी लालू कुमार निवासी विवेकानंद रोड, भाटिया बस्ती के घर के आंगन से रखे सामान की चोरी हो गई थी। इस मामले में कदमा थाना कांड संख्या 19/26 के तहत धारा 305(a), 332(c) और 331(4) BNS के अंतर्गत प्राथमिकी दर्ज की गई थी।
छापेमारी कर चोरी का सामान बरामद किया
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर प्रवेश चंद्र सिन्हा के नेतृत्व में एक छापामारी टीम का गठन किया गया। टीम ने कार्रवाई करते हुए विवेकानंद भाटिया बस्ती क्षेत्र में छापेमारी कर चोरी का सामान बरामद किया।
पुलिस ने मुख्य आरोपी यीशु मुखी उर्फ इशु मुखी उर्फ डेफनेट मुखी की निशानदेही पर अजय रजक के घर और Sanjay Electronics से चोरी की बैट्री बरामद की। इसके बाद पुलिस ने मामले में शामिल तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपी
यीशु मुखी उर्फ इशु मुखी उर्फ डेफनेट मुखी (उम्र करीब 20 वर्ष), निवासी शास्त्री नगर ब्लॉक-04, कदमा अजय रजक (उम्र करीब 25 वर्ष), निवासी शास्त्री नगर ब्लॉक-03, कदमा अमन साहू (उम्र करीब 20 वर्ष), निवासी शास्त्री नगर ब्लॉक-03, कदमा तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस के अनुसार आरोपियों ने 5 मार्च 2026 को शास्त्री नगर ब्लॉक-03 निवासी सुभाष बोस के साथ मारपीट की घटना को भी अंजाम दिया था।
छापामारी दल में शामिल पुलिसकर्मी
छापामारी टीम में थाना प्रभारी प्रवेश चंद्र सिन्हा के अलावा पुलिस पदाधिकारी रंजन कुमार रवि, मंटू कुमार, भोला राणा, तसव्वुर हुसैन, गंदिरा उरांव, सुंदर राम, राहुल कुमार तिवारी और वरुण दत्ता शामिल थे।