Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-03-06

Palamu News: पलामू में किराना दुकान में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख

Palamu: झारखंड के पलामू जिले के शहर थाना क्षेत्र स्थित रेड़मा इलाके में गुरुवार देर रात एक किराना दुकान में अचानक आग लगने से भारी नुकसान हो गया। आग इतनी तेज थी कि दुकान में रखा अधिकांश सामान जलकर राख हो गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार इस घटना में करीब 10 लाख रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। दुकान में रखे दो डीप फ्रीजर सहित कई जरूरी सामान आग की चपेट में आकर नष्ट हो गए।

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे दुकानदार
दुकान के मालिक नागेंद्र पांडेय ने बताया कि रोज की तरह वे रात में दुकान बंद कर अपने घर चले गए थे। देर रात उन्हें फोन के जरिए सूचना मिली कि उनकी दुकान में आग लग गई है। यह खबर मिलते ही वे तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जानकारी पुलिस को दी।

फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू
घटना की सूचना मिलते ही शहर थाना प्रभारी ज्योति लाल रजवार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और फायर ब्रिगेड को बुलाया गया। थोड़ी ही देर में दमकल की गाड़ियां भी पहुंच गईं। काफी प्रयास के बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक दुकान में रखा काफी सामान जलकर नष्ट हो चुका था।

शॉर्ट सर्किट की आशंका, जांच में जुटी पुलिस
दुकानदार का कहना है कि इस हादसे से उन्हें लाखों रुपये का नुकसान उठाना पड़ा है। उन्होंने प्रशासन से उचित मुआवजा देने की मांग की है। फिलहाल आग लगने के सटीक कारणों का पता नहीं चल पाया है, हालांकि शुरुआती तौर पर शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !