Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-03-05

Jamshedpur Crime: उलीडीह में खूनी संघर्ष, जेल से छूटे अपराधी ने दोस्त को चाकू से गोदा

Jamshedpur: जमशेदपुर के उलीडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत शंकोसाई स्थित रामनगर में शराब पार्टी के दौरान दोस्तों के बीच हुआ विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। टावर मैदान के पास चार दोस्तों के बीच शुरू हुई कहासुनी इतनी बढ़ गई कि एक युवक ने अपने ही दोस्त पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। इस हमले में रामनगर निवासी राजा बनर्जी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

शराब पार्टी के दौरान छिड़ा विवाद

मिली जानकारी के अनुसार, गुरुवार शाम टावर मैदान में राजा बनर्जी, राजू सिंह, बापी और केदार एक साथ बैठकर शराब पी रहे थे। नशे की हालत में राजा बनर्जी और राजू सिंह के बीच किसी पुरानी बात को लेकर गाली-गलौज शुरू हो गई। देखते ही देखते विवाद इतना गहराया कि राजू सिंह ने आपा खो दिया और पास रखे चाकू से राजा के पेट और चेहरे पर कई वार कर दिए। हमले के बाद राजा लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़ा, जबकि आरोपी राजू सिंह मौके से फरार हो गया।

3 मार्च को ही जेल से आया था आरोपी

घटना के चश्मदीद केदार ने बताया कि हमलावर राजू सिंह का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड रहा है। वह बाइक चोरी के मामले में जेल में बंद था और अभी हाल ही में 3 मार्च को जमानत पर बाहर आया था। जेल से छूटने के महज कुछ ही दिनों के भीतर उसने इस जघन्य वारदात को अंजाम दे दिया।

पुलिस की कार्रवाई और स्थिति

स्थानीय लोगों की सूचना पर उलीडीह थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने खून से लथपथ राजा बनर्जी को तत्काल एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

पुलिस का बयान

आरोपी की पहचान कर ली गई है। पुलिस की टीमें संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही हैं। राजू सिंह को जल्द ही गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजा जाएगा। इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस अब इस मामले के अन्य पहलुओं और विवाद के मुख्य कारण की बारीकी से जांच कर रही है।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !