Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-03-05

Seraikela News: बेबको कंपनी में मजदूरों पर हमले के मामले में उपायुक्त से कार्रवाई की मांग

Seraikela News: सरायकेला-खरसावां जिले में बेबको कंपनी के मजदूरों पर कथित हमले का मामला तूल पकड़ता जा रहा है. मजदूरों ने उपायुक्त को आवेदन सौंपकर कंपनी प्रबंधन के खिलाफ निष्पक्ष जांच और कड़ी कार्रवाई की मांग की है.

मजदूरों का आरोप है कि वे अपनी मांगों को लेकर पिछले कई दिनों से शांतिपूर्ण धरना पर बैठे हुए थे. इसी दौरान 3 फरवरी को करीब 11:30 बजे कंपनी के मालिक नवीन भलोटिया और जीएम शैलेन्द्र सिंह लाठी और हथियार लेकर धरनास्थल पर पहुंचे और मजदूरों के साथ मारपीट की.

मजदूरों के अनुसार, इस हमले में सुखलाल महतो, अमित लायक, गुरुप्रसाद महतो और सुनील महतो गंभीर रूप से घायल हो गए. सभी घायलों को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल भेजा गया.

मजदूरों ने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कराने और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है. उनका कहना है कि मजदूरों के साथ हुई इस घटना की गंभीरता से जांच होनी चाहिए और दोषियों को सख्त सजा मिलनी चाहिए.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !