Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-04-09

Jamshedpur: जमशेदपुर के ग्रामीण क्षेत्रों में बालू माफियाओं का बोल बाला, नेशनल हाईवे पर खुलेआम दौड़ रहे अवैध बालू लदे हाइवा

Meta Description

Galudih: नेशनल हाईवे पर बालू माफिया खुलेआम बालू का अवैध परिवहन कर रहे हैं. नेशनल हाईवे पे दिनदहाड़े धड़ल्ले से बालू का परिवहन किया जा रहा है. लेकिन सभी संबंधित विभाग मूकदर्शक बने हुए हैं. जिससे सरकार को रोजाना लाखों रुपये की राजस्व की क्षति पहुंच रही है. लोगों का कहना है कि बालू के अवैध खनन व परिवहन पर रोक लगाना संबंधित विभाग की जिम्मेदारी है, लेकिन धड़ल्ले से बालू खनन और परिवहन जारी है. इससे बालू विक्रेता लाखों रुपये का कारोबार कर रहे हैं.

 

 
खुले में 2800 से 3500 रुपये ट्रैक्टर मिल रहा बालू
 
जानकारी के अनुसार बालू माफिया जमशेदपुर और आसपास क्षेत्र में बालू डंप कर उसकी बिक्री कर रहे हैं. खुले बाजार में प्रति ट्रैक्टर बालू की कीमत 2800 से 3500 रुपये हैं. बड़े-बड़े बिल्डर डम्पर एवं हाइवा से नोइंट्री खुलने के बाद बालू ले जाते हैं. जबकि घर निर्माण करा रहे लोग ट्रैक्टर से बालू मंगवाते हैं. ट्रैक्टर मेन रोड की बजाय दूसरे रास्तों से आराम से चला जाता है. जबकि हाइवा व डम्पर को नो इंट्री खुलने का इंतजार करना पड़ता है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !