Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-03-04

Jamshedpur News: काशीडीह में होली के विवाद में छात्र को मारा चाकू, पानी फेंकने का विरोध करने पर हुआ हमला, देखें VIDEO

Jamshedpur News: लौहनगरी के साकची थाना अंतर्गत काशीडीह काली मंदिर के पास बुधवार को होली के दिन एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है. यहां अपने दोस्तों के साथ घूमने गए 17 वर्षीय छात्र रितेश कुमार पर कुछ युवकों ने चाकू से हमला कर दिया. रितेश साकची गुरुद्वारा स्कूल का छात्र है और लाइन नंबर 4 बागान एरिया का रहने वाला है. घटना के समय रितेश अपने चार दोस्तों के साथ इलाके में मौजूद था, तभी अचानक ऊपर से किसी ने उन पर पानी फेंक दिया. रितेश ने जब इसका विरोध करते हुए कहा कि होली का समय बीत चुका है और अब पानी न फेंका जाए, तो वहां मौजूद अन्य युवकों के साथ विवाद शुरू हो गया.

विवाद के दौरान वहां मौजूद तीन लोगों ने रितेश और उसके दोस्तों के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी. देखते ही देखते बहस इतनी बढ़ गई कि उन तीन लोगों में से एक ने अचानक चाकू निकालकर रितेश पर हमला कर दिया. हमले में रितेश को शरीर पर दो जगह गंभीर चोटें आईं. घायल अवस्था में एक व्यक्ति तुरंत उसे लेकर साकची थाना पहुंचा, जहां से पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए उसे इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल भेजा.

अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद रितेश को डिस्चार्ज कर दिया गया है. फिलहाल इस घटना के बाद से पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है. साकची थाना पुलिस मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच में जुट गई है.


WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !