Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-03-02

Jamshedpur News: पूर्वी सिंहभूम में अनुकम्पा समिति की बैठक, एक को मिली स्वीकृति और दो को सौंपे गए नियुक्ति पत्र

Jamshedpur News: पूर्वी सिंहभूम जिला प्रशासन द्वारा अनुकम्पा से संबंधित मामलों की समीक्षा के लिए जिला अनुकम्पा समिति की बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने की. इस दौरान समिति के समक्ष कुल चार प्रकरण विचारार्थ प्रस्तुत किए गए.


सभी मामलों पर विस्तार से चर्चा और परीक्षण

सभी मामलों पर विस्तार से चर्चा और परीक्षण के बाद समिति ने स्वर्गीय देवचारण भगत की पुत्री महिमा भगत को तृतीय वर्ग के पद पर नियुक्ति देने की स्वीकृति प्रदान की. समिति ने आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करने के निर्देश भी दिए.

बैठक के दौरान दो अन्य अभ्यर्थियों साहिल सुंडी और वेदप्रकाश राय को उपायुक्त द्वारा नियुक्ति पत्र सौंपा गया. उपायुक्त ने दोनों नव नियुक्त कर्मचारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ अपने कर्तव्यों का पालन करें तथा आम जनता की सेवा को प्राथमिकता दें.

बैठक में संबंधित विभागों के अधिकारी और समिति के सदस्य भी मौजूद रहे. जिला प्रशासन ने बताया कि अनुकम्पा नियुक्ति के माध्यम से जरूरतमंद परिवारों को सहारा देने की दिशा में यह महत्वपूर्ण पहल है.

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !