Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-03-02

Jharkhand News: बाबूलाल मरांडी पहुंचे पूर्व सीएम चंपई सोरेन के पैतृक गांव, वीर सोरेन को दी श्रद्धांजलि

Saraikela: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन के पोते और बाबूलाल सोरेन के पुत्र वीर सोरेन के असामयिक निधन से क्षेत्र में शोक की लहर है। इस दुखद समाचार के बाद पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा नेता बाबूलाल मरांडी सोमवार को सरायकेला स्थित उनके पैतृक गांव पहुंचे।

श्रद्धांजलि अर्पित कर दी सांत्वना
मरांडी ने दिवंगत वीर सोरेन को श्रद्धांजलि अर्पित की और शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त की। उन्होंने परिजनों को इस कठिन समय में धैर्य रखने का संदेश देते हुए हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया।


"प्रदेश परिवार के साथ खड़ा है"
बाबूलाल मरांडी ने कहा कि यह परिवार के लिए ही नहीं, बल्कि पूरे प्रदेश के लिए एक अपूरणीय क्षति है। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को शांति मिले और परिजनों को इस गहरे दुख को सहने की शक्ति प्रदान हो।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !