Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-03-02

Jharkhand News: झारखंड पुलिस की चेतावनी, होली पर हुड़दंगियों की खैर नहीं

Jharkhand News: रंगों के त्योहार होली पर झारखंड पुलिस ने सख्त रुख अख्तियार किया है. पुलिस ने चेतावनी दी है कि नशे में गाड़ी चलाने और हुड़दंग करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा. पिछले दो वर्षों के आंकड़े डराने वाले हैं. होली के दौरान सड़क हादसों में 50 से अधिक मौतें और 180 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं. सबसे अधिक दुर्घटनाएं रांची, जमशेदपुर और धनबाद जैसे शहरों में दर्ज की गई हैं.

ड्रोन से होगी निगरानी
इस बार पुलिस सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद कर रही है. भीड़भाड़ वाले इलाकों में ड्रोन कैमरों से नजर रखी जाएगी और सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट डालने वालों पर साइबर सेल की पैनी नजर होगी. रिम्स (RIMS) समेत सभी बड़े अस्पतालों के इमरजेंसी वार्ड को अलर्ट मोड पर रखा गया है.

सुरक्षा के कड़े नियम
  • शराब पीकर वाहन चलाना: ब्रेथ एनालाइजर से सघन जांच होगी, पकड़े जाने पर जेल संभव.
  • हुड़दंग और स्टंट: ट्रिपल राइडिंग और बिना हेलमेट बाइक चलाने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी.
  • कानूनी कार्रवाई: जबरन रंग लगाने या महिलाओं से अभद्र व्यवहार करने पर तुरंत गिरफ्तारी होगी.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !