Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-03-02

Ranchi Crime News: रांची के नया सराय में खूनी संघर्ष, पुलिस ने 12 आरोपियों को हथियार और लग्जरी गाड़ियों के साथ दबोचा

Ranchi Crime News: राजधानी रांची के विधानसभा थाना क्षेत्र अंतर्गत नया सराय गांव में बीते शुक्रवार की रात वर्चस्व और आपसी रंजिश को लेकर हुई हिंसक झड़प के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इस कांड में शामिल 12 मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. अपराधियों ने जाकिर अंसारी और उनके पुत्र पर जानलेवा हमला किया था, जिसमें उनके पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिनका इलाज अस्पताल में चल रहा है.

क्या है पूरा मामला?
घटना 28 फरवरी की रात की है, जब नया सराय गांव में कुछ असामाजिक तत्वों ने धारदार हथियारों और अवैध हथियारों के साथ जाकिर अंसारी के परिवार पर हमला बोल दिया. सूचना मिलते ही हटिया डीएसपी और विधानसभा थाना प्रभारी की टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला. पुलिस की दबिश के कारण हमलावर भागने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन घेराबंदी कर 12 लोगों को दबोच लिया गया. इस हमले में घायल जाकिर अंसारी के पुत्र की स्थिति नाजुक बनी हुई है.

पुलिस ने इस मामले में कुल 12 लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनके नाम निम्नलिखित हैं:

1. छोटू खालखो (30 वर्ष)
2. कुलदीप खालखो (25 वर्ष)
3. बबलू कुजूर (30 वर्ष)
4. शुभम प्रजापति उर्फ मित्तल प्रजापति (30 वर्ष)
5. कमलेश महली (29 वर्ष)
6. चंदन टोप्पो (27 वर्ष)
7. राज किशोर उरांव (23 वर्ष)
8. प्रदीप लोहार (24 वर्ष)
9. सुमित कुमार सिंह (26 वर्ष)
10. मुकेश कुमार (20 वर्ष)
11. रवि कुमार (27 वर्ष)
12. दिलजन मुंडा (32 वर्ष)

हथियार और गाड़ियां बरामद
पुलिस ने आरोपियों के पास से भारी मात्रा में अवैध हथियार और वाहन बरामद किए हैं, जिससे पता चलता है कि अपराधी किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में थे. बरामद सामानों की सूची इस प्रकार है:

  • एक फोल्डेबल राइफल (3.15 बोर)
  • एक देसी पिस्टल
  • 7mm की पांच जिंदा कारतूस और एक खाली मैगजीन
  • दो स्कॉर्पियो (Scorpio) और एक फॉर्च्यूनर (Fortuner) गाड़ी
  • एक बुलेट मोटरसाइकिल और 12 मोबाइल फोन

इस सफल छापेमारी में हटिया डीएसपी पी.के. मिश्रा, रातु थाना प्रभारी राम नारायण सिंह, विधानसभा थाना प्रभारी गणेश यादव और नगड़ी थाना प्रभारी प्रवीण कुमारी सहित भारी संख्या में पुलिस बल शामिल था. पुलिस अब इस मामले में फरार अन्य 10-15 अज्ञात अपराधियों की तलाश में छापेमारी कर रही है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !