Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-05-24

Babulal Marandi: बाबूलाल मरांडी ने जल संकट पर सरकार को घेरा

Babulal Marandi: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने राजधानी में जल संकट की परेशानी को लेकर सरकार को घेरा है. उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर कमीशन लेने का भी आरोप लगाया है. बाबूलाल मरांडी ने सिल्ली इलाके की कुछ तस्वीरें अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर साझा करते हुए रांची डीसी से मामले पर संज्ञान लेने को कहा है. 

भाजपा नेता ने कहा कि रांची जिले के सिल्ली में जल संकट की स्थिति बेहद चिंताजनक और शर्मनाक है.

पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने जल संकट को लकर सीएम हेमंत सोरेन पर तीखा प्रहार किया है. उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने झारखंड में हर घर तक जल आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए राज्य सरकार को हजारों करोड़ रुपये प्रदान किए, लेकिन इस राशि का बड़ा हिस्सा मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और पूर्व मंत्री मिथिलेश ठाकुर द्वारा कमीशन के रूप में हड़प लिया गया.

भाजपा नेता ने आगे कहा कि जनता बूंद-बूंद पानी के लिए तरस रही है, जबकि भ्रष्टाचारियों की आत्मा काले धन से तृप्त हो रही है. उन्होंने रांची डीसी मंजूनाथ भजंत्री से कहा है कि मामले पर संज्ञान लेकर सिल्ली प्रखंड सहित पूरे जिले में जलापूर्ति की व्यवस्था सुनिश्चित करें.

राजधानी रांची के कई इलाके पानी की किल्लत से जूझ रहे हैं. कई मुहल्ले में लोगों को दूर-दूर से जाकर पीने का पानी लाना पड़ता है. इसे लेकर नगर निगम से भी लगातार शिकायत की जा रही है. कई जगहों पर पाइपलाइन से पानी सप्लाई करने की व्यवस्था भी नहीं है. रांची के कुछ इलाकों में नगर निगम द्वारा पानी का टैंकर भेजकर पानी की समस्या से राहत पहुंचायी जा रही है.


WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !