Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-03-02

Seraikela News: होली से पहले सरायकेला पुलिस अलर्ट, ड्रिंक एंड ड्राइव में एक चालक पकड़ा गया

Seraikela News: सरायकेला में आगामी होली पर्व को लेकर पुलिस विभाग अलर्ट मोड में है. सरायकेला-खरसावां के पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार के निर्देश पर यातायात थाना प्रभारी राजू के नेतृत्व में कांड्रा टोल प्लाजा पर ड्रिंक एंड ड्राइव के खिलाफ विशेष जांच अभियान चलाया गया.

अभियान के दौरान वाहन संख्या JH05DZ-6097 के चालक राजा राम महतो को शराब के नशे में वाहन चलाते हुए पकड़ा गया. जांच में उनके रक्त में 104 एमएल अल्कोहल की पुष्टि हुई.

यातायात नियमों के तहत राजा राम महतो पर जुर्माना लगाया गया और संबंधित वाहन को जब्त कर लिया गया. यातायात थाना प्रभारी ने आम जनता और वाहन चालकों से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करें और शराब पीकर वाहन न चलाएं. नियमों का उल्लंघन करने पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

होली जैसे त्योहारों के दौरान शराब पीकर वाहन चलाने की घटनाएं बढ़ने की आशंका रहती है, जिससे सड़क दुर्घटनाओं का खतरा भी बढ़ जाता है. ऐसे में सरायकेला पुलिस द्वारा कांड्रा टोल जैसे प्रमुख मार्ग पर ड्रंक एंड ड्राइव के खिलाफ सघन जांच अभियान चलाना समयानुकूल और आवश्यक कदम है. चेतावनियों के बावजूद कुछ लोग लापरवाही बरतते हैं, लगातार जांच और सख्त कार्रवाई से न केवल नियमों का पालन सुनिश्चित किया जा सकता है, बल्कि त्योहार के दौरान आम लोगों की सुरक्षा भी बेहतर तरीके से सुनिश्चित की जा सकती है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !