Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-03-02

Chatra Accident News: चतरा में बड़ा सड़क हादसा, भुईयांडीह के पास अनियंत्रित होकर पलटी यात्री बस, कई घायल

Chatra Accident News: चतरा-डोभी मुख्य मार्ग पर भुईयांडीह के समीप सोमवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ. एक यात्री बस अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई, जिससे बस में सवार दर्जनों यात्रियों के घायल होने की खबर है. हादसे के तुरंत बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और स्थानीय ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए राहत कार्य शुरू किया. सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम भी मौके पर पहुंच गई है.

बस में फंसे यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया 
राहत-बचाव कार्य के दौरान बस में फंसे यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है. घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल भेजा गया है, जिनमें से कुछ की स्थिति गंभीर बताई जा रही है. पुलिस फिलहाल हादसे के सटीक कारणों की जांच कर रही है कि यह दुर्घटना तेज रफ्तार, तकनीकी खराबी या चालक की लापरवाही की वजह से हुई. प्रशासन ने स्थिति को नियंत्रण में बताते हुए लोगों से आधिकारिक सूचनाओं पर ही भरोसा करने की अपील की है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !