Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-03-01

Jamshedpur Fire Accident : पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने पीड़ित परिवार से की मुलाकात, हर संभव सहायता का दिया भरोसा

Jamshedpur : जमशेदपुर के एमजीएम थाना क्षेत्र अंतर्गत बालीगुमा तुरियाबेड़ा में रविवार सुबह एक भीषण अग्निकांड ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी, जिसने देखते ही देखते पूरे मकान को अपनी चपेट में ले लिया।


बताया जाता है कि घर में पिछले महीने ही शादी हुई थी। अगलगी की इस घटना में शादी में मिला सारा सामान, कपड़े, फर्नीचर, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण समेत अन्य कीमती वस्तुएं जलकर खाक हो गईं। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि परिवार के सदस्य कुछ भी नहीं बचा सके। घटना के समय घर के पुरुष सदस्य काम पर गए हुए थे, जबकि महिलाएं और बच्चे घर पर मौजूद थे। अचानक धुआं उठता देख अफरा-तफरी मच गई।


स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए आग बुझाने का प्रयास शुरू किया और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, लेकिन लाखों रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है।

इधर, घटना की सूचना मिलते ही पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता बालीगुमा के गाजाडीह निवासी उमेश प्रसाद के घर पहुंचे और पीड़ित परिवार से मिलकर पूरी घटना की जानकारी ली। उन्होंने परिवार को हरसंभव सहायता का भरोसा दिया।

स्थानीय लोगों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग की है, ताकि वे दोबारा अपने घर को व्यवस्थित कर सकें। आग की इस घटना से पूरे इलाके में शोक और चिंता का माहौल है।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !