Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-03-01

Ranchi News: ईरान-फिलिस्तीन पर हमलों के खिलाफ वाम दलों का प्रदर्शन, केंद्र सरकार से तटस्थ रहने की मांग

Ranchi News: ईरान और फिलिस्तीन पर अमेरिकी व इजरायली हमलों के विरोध में रविवार को रांची के अल्बर्ट एक्का चौक पर सीपीआई (माले) समेत विभिन्न वामपंथी संगठनों ने जोरदार प्रदर्शन किया. कार्यकर्ताओं ने “ऑपरेशन एपिक फ्यूरी” और मध्य पूर्व में जारी हिंसा को तत्काल रोकने की मांग करते हुए युद्ध विरोधी नारे लगाए. प्रदर्शनकारियों का कहना था कि इजरायल अब ईरान पर बेबुनियाद आरोप लगाकर युद्ध का विस्तार कर रहा है, जिससे वैश्विक शांति को गंभीर खतरा पैदा हो गया है.

सरकार अपनी नीति बदले
प्रदर्शन के दौरान वक्ताओं ने केंद्र की मोदी सरकार की विदेश नीति पर कड़ा प्रहार करते हुए आरोप लगाया कि भारत साम्राज्यवादी ताकतों का पिछलग्गू बनता जा रहा है. उन्होंने मांग की कि भारत सरकार अपनी नीति बदले और साम्राज्यवादियों का साथ देने के बजाय शांति बहाली के लिए सक्रिय भूमिका निभाए. हाथों में बैनर-पोस्टर लिए कार्यकर्ताओं ने स्पष्ट किया कि वे मानवता की रक्षा और फिलिस्तीन व ईरान के नागरिकों के अधिकारों के समर्थन में अपना विरोध जारी रखेंगे.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !