Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-04-09

Jharkhand Breaking: स्कूल में गिरा ठनका, कई स्कूली बच्चे-बच्चियां हुई बेहोश, अस्पताल में कराया गया भर्ती

Meta Description

Koderma: झारखंड से एक बड़ी खबर आ रही है जहां स्कूल में ठनका गिरा है। जानकारी के मुताबिक इस घटना में कई स्कूली बच्चे घायल हो गये हैं। सभी बच्चों को अस्पताल ले जाया गया है। मिली जानकारी के मुताबिक ये मामला कोडरमा जिले का है।

 

 
प्रारंभिक जो जानकारी मिली है, उसके मुताबिक मरकच्चो प्रखंड के विधनीया स्थित संत मौर्य स्कूल में ठनका गिरा है। घटना वक्त स्कूली बच्चे मौजूद थे। इस घटना में 9 बच्चे घायल हो गये। सभी बच्चों को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गाय है। दो बच्चों की स्थिति गंभीर बतायी जा रही है। घटना की सूचना पर शिक्षा विभाग के अधिकारी भी मौके पर पहुंच रहे हैं।
 
घटना की जानकारी में बताया जा रहा है कि आज 11:30 बजे के करीब स्कूल में पढ़ाई के दौरान अचानक तेज आवाज के साथ आकाशीय बिजली गिरी। इस घटना में अलग-अलग कक्षाओं की 9 छात्राएं बेहोश हो गईं। घटना को लेकर बताया कि स्कूल में वज्रपात से बचाव के लिए तड़ित चालक नहीं लगा था।
 
इसकी वजह से ये घटना हुई है। वहीं स्कूल को जिस तरह से बनाया गया था, वहां भी सुरक्षा मानकों की कमी है। इस मामले में अब जांच की बात की जा रही है, वहीं स्कूल संचालक के खिलाफ शिकायत भी करने की तैयारी चल रही है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !