Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-02-28

Jharkhand News: शतरंज की बिसात पर झारखंड का जलवा, जमशेदपुर के अधिराज मित्रा ने मलेशिया में जीता स्वर्ण पदक

Jharkhand: हेमन्त सोरेन से आज कांके रोड, रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में युवा शतरंज खिलाड़ी अधिराज मित्रा ने शिष्टाचार मुलाकात की। अधिराज मित्रा ने हाल ही में राष्ट्रमंडल शतरंज चैंपियनशिप 2025 (अंडर-14 वर्ग) में स्वर्ण पदक जीतकर राज्य का नाम रोशन किया है।


मलेशिया में जीता स्वर्ण पदक

अधिराज मित्रा ने मुख्यमंत्री को बताया कि 07 से 16 नवंबर 2025 तक मलेशिया में आयोजित राष्ट्रमंडल शतरंज प्रतियोगिता में राष्ट्रमंडल देशों के कई शीर्ष खिलाड़ियों ने भाग लिया था। कड़े मुकाबले के बीच उन्होंने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया।

उन्होंने यह भी जानकारी दी कि वे लोयला स्कूल जमशेदपुर में कक्षा 8 के छात्र हैं और निरंतर अभ्यास के माध्यम से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन का लक्ष्य रखते हैं।

मुख्यमंत्री ने दी बधाई

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने अधिराज मित्रा को हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि झारखंड के खिलाड़ियों में प्रतिभा और जज्बे की कोई कमी नहीं है। राज्य के खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंचों पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर झारखंड का गौरव बढ़ा रहे हैं।

उन्होंने युवा खिलाड़ी के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि सरकार प्रतिभावान खिलाड़ियों को हर संभव सहयोग देने के लिए प्रतिबद्ध है।

 परिवार और कोच भी रहे मौजूद

इस अवसर पर अधिराज मित्रा की माता श्रीमती रुना मित्रा, पिता श्री उत्तम मित्रा तथा कोच श्री अभिषेक दास भी उपस्थित रहे। सभी ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।

मुख्यमंत्री ने दी बधाई

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने अधिराज मित्रा को हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि झारखंड के खिलाड़ियों में प्रतिभा और जज्बे की कोई कमी नहीं है। राज्य के खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंचों पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर झारखंड का गौरव बढ़ा रहे हैं।

उन्होंने युवा खिलाड़ी के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि सरकार प्रतिभावान खिलाड़ियों को हर संभव सहयोग देने के लिए प्रतिबद्ध है।

 परिवार और कोच भी रहे मौजूद

इस अवसर पर अधिराज मित्रा की माता रुना मित्रा, पिता उत्तम मित्रा तथा कोच अभिषेक दास भी उपस्थित रहे। सभी ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !