Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-02-28

Chaibasa News: चाईबासा में चार साल के मासूम की हत्या का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

Chaibasa: पश्चिमी सिंहभूम जिले के चाईबासा में चार वर्षीय बच्चे के अपहरण और हत्या के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अहम खुलासा किया है। मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के खूँटपानी गांव निवासी बालेमा हेम्ब्रम ने 26 फरवरी 2026 को अपने पुत्र निर्मल हेम्ब्रम के लापता होने की लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के आधार पर थाना में मामला दर्ज किया गया और पुलिस ने तुरंत जांच शुरू की।

तकनीकी साक्ष्य और गुप्त सूचना से आरोपी तक पहुंची टीम
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर विशेष टीम गठित की गई। टीम ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले, तकनीकी इनपुट जुटाए और स्थानीय स्तर पर जानकारी एकत्र की। जांच के दौरान संदेह के आधार पर चक्रधरपुर थाना क्षेत्र के इचींडा टोला-उलीडीह निवासी 31 वर्षीय देवेन्द्र बोदरा को हिरासत में लिया गया। पूछताछ में उसके बयान संदिग्ध पाए गए, जिसके बाद उसे औपचारिक रूप से गिरफ्तार कर लिया गया।

आरोपी की निशानदेही पर मिला शव
पुलिस पूछताछ में आरोपी ने वारदात में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली। उसकी निशानदेही पर चुईगुटू पहाड़ क्षेत्र से बच्चे का शव बरामद किया गया। घटनास्थल से खून से सना पत्थर भी मिला है, जिसे पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त हथियार बताया है। शव मिलने के बाद इलाके में शोक और आक्रोश का माहौल है।

विरोध करने पर की हत्या, पुराना आपराधिक इतिहास
प्राथमिक पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी ने बच्चे के साथ गलत हरकत करने की कोशिश की थी। विरोध करने पर उसने पत्थर से वार कर उसकी हत्या कर दी। पुलिस के अनुसार आरोपी का पूर्व में भी आपराधिक रिकॉर्ड रहा है। वर्ष 2018 में उसके खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने से संबंधित मामला दर्ज हुआ था।

फिलहाल आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस पूरे मामले की विस्तृत जांच कर रही है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !