Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-05-23

Seraikela Big Breaking Suicide: आदित्यपुर में एक ही घर में चार लोग ने लगाई फांसी, सनसनी

Seraikela: सरायकेला- खरसावां जिला के आदित्यपुर थाना अंतर्गत गम्हरिया चित्रगुप्त नगर से एक दिल दहला देने वाला मामला प्रकाश में आया है. 


जहां टाटा स्टील कर्मी कैंसर पीड़ित कृष्ण कुमार ने अपनी पत्नी व दो बेटियों सहित फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. इसके बाद इलाके में सनसनी फैल गई है. सूचना मिलते ही आदित्यपुर थाना पुलिस दलबल के साथ मौके पर पहुंची और चारों के शव को कब्जे में लेकर मामले की तफिश में जुट गई है. घटना की जानकारी देते हुए मृतक के पिता में बताया कि उनके पुत्र कृष्ण कुमार टाटा स्टील में सीनियर मैनेजर है. उन्हें कैंसर की बीमारी थी. पुत्रवधू डोली देवी के कहने पर अपने पुत्र को फ्लाइट से मुंबई कैंसर का इलाज कराने लेकर गए थे.

वहां चिकित्सकों ने बताया कि कीमो थेरेपी करानी होगी. यह सुविधा जमशेदपुर में भी उपलब्ध है. उसके बाद फ्लाइट से ही अपने पुत्र को लेकर जमशेदपुर पहुंचे. यहां उन्हें कीमो लेने के लिए एडमिट होना पड़ता. इसके लिए उन्होंने कंपनी में आवेदन भी दिया था. इसी बीच कल रात से ही बेटे का पूरा परिवार घर से बाहर नहीं निकला. इसकी जानकारी पुलिस को दी. आज देर रात जब पुलिस पहुंची और कमरे का दरवाजा तोड़कर अंदर देखा तो उनके उनके पुत्र कृष्ण कुमार (40 वर्ष) पुत्रवधू डोली देवी (35 वर्ष) पौत्री पूजा कुमारी उर्फ मैया और 6 वर्षीय पौत्री नाम ज्ञात नहीं फंदे से झूलती नजर आई. इस घटना के बाद पूरे कॉलोनी में सनसनी फैल गई है फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. अचानक आज चारों ने आत्महत्या कर ली.

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !