Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-02-28

Jamshedpur Accident : तेज रफ्तार पिकअप वैन का कहर, साकची में दंपत्ति को मारी टक्कर, महिला की हालत गंभीर, दोनों टीएमएच में इलाजरत

Jamshedpur : जमशेदपुर के साकची थाना क्षेत्र अंतर्गत सागर होटल के समीप शनिवार सुबह एक तेज रफ्तार पिकअप वैन ने सब्जी खरीदकर लौट रहे दंपत्ति को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों सड़क पर कई मीटर तक घिसटते चले गए। घटना के बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई और स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई।


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दंपत्ति स्कूटी (संख्या JH 05 BB 0638) से सब्जी लेकर घर लौट रहे थे, तभी तेज गति से आ रही पिकअप वैन (संख्या JH 17 AC 6957) ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तत्काल टाटा मेन हॉस्पिटल (टीएमएच) पहुंचाया गया, जहां महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है, जबकि पुरुष का इलाज जारी है।


घटना के बाद पिकअप वैन का चालक मौके से फरार होने की कोशिश कर रहा था, लेकिन सतर्क स्थानीय लोगों ने दौड़ाकर उसे पकड़ लिया। सूचना मिलते ही साकची थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और पिकअप वैन को जब्त कर लिया। पुलिस ने चालक को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस का कहना है कि दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है और दोषी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इलाके में इस घटना के बाद लोगों में आक्रोश व्याप्त है और तेज रफ्तार वाहनों पर सख्त कार्रवाई की मांग उठ रही है।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !