Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-02-26

Ranchi News: नगर निगम का बड़ा अभियान, 4.15 लाख से ज्यादा जुर्माना वसूला

Ranchi News: रांची नगर निगम ने स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के अंतर्गत पूरे शहर में विशेष जांच अभियान चलाया. प्रशासक के निर्देश पर निगम की अलग-अलग टीमों ने विभिन्न इलाकों में अचानक निरीक्षण किया और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की.


किन-किन बातों की हुई जांच?

निरीक्षण के दौरान टीमों ने शहर की साफ-सफाई व्यवस्था का जायजा लिया. इसके साथ ही निम्न बिंदुओं पर विशेष ध्यान दिया गया:
• सड़कों और सार्वजनिक स्थानों पर स्वच्छता
• अतिक्रमण की स्थिति
• दुकानों के बाहर डस्टबिन की उपलब्धता
• निर्माण एवं विध्वंस कचरे (C&D वेस्ट) का सही निपटान
• फुटपाथ की हालत
• नालियों और सार्वजनिक शौचालयों की सफाई
• अवैध वेंडिंग और गलत पार्किंग
• सिंगल यूज प्लास्टिक का इस्तेमाल
• अवैध पोस्टर और बैनर
• ट्रेड लाइसेंस की वैधता

जहां भी नियमों की अनदेखी पाई गई, वहां मौके पर ही जुर्माना लगाया गया.

कुल कितना जुर्माना वसूला गया?
झारखंड नगरपालिका अधिनियम 2011 के तहत निगम ने कुल 4,15,100 रुपये का जुर्माना वसूल किया। अलग-अलग मामलों में वसूली इस प्रकार रही:
• अतिक्रमण – 1,32,000 रुपये
• अवैध पोस्टर और विज्ञापन – 1,22,000 रुपये
• बिना ट्रेड लाइसेंस के व्यापार – 75,000 रुपये
• डस्टबिन नहीं रखने पर – 47,000 रुपये
• निर्माण मलबा गलत जगह फेंकने पर – 22,000 रुपये
• सार्वजनिक स्थान पर गंदगी फैलाने पर – 15,000 रुपये
• सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग पर – 2,000 रुपये
• खुले में पेशाब करने पर – 100 रुपये
• आगे भी जारी रहेगा अभियान

निगम प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि शहर की सफाई और व्यवस्था को लेकर किसी प्रकार की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी. आने वाले दिनों में भी इस तरह के औचक निरीक्षण जारी रहेंगे.

निगम ने दुकानदारों, व्यापारियों और आम लोगों से अपील की है कि वे कचरा तय स्थान पर ही डालें, अपनी दुकानों के बाहर डस्टबिन रखें और सभी जरूरी नियमों का पालन करें, ताकि रांची को साफ-सुथरा और व्यवस्थित शहर बनाया जा सके.

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !