Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-02-26

Giridih News: नगर निकाय चुनाव के बाद हिंसा पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मुख्य आरोपी गिरफ्तार, हथियार और कारतूस बरामद

Giridih: नगर निकाय चुनाव 2026 के बाद हुई हिंसक घटना को लेकर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बुधवार को आयोजित प्रेस वार्ता में गिरिडीह के पुलिस अधीक्षक डॉ. विमल कुमार ने पूरे मामले की जानकारी साझा की।

एसपी ने बताया कि 23 फरवरी 2026 को वार्ड संख्या 18 के उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय, आजाद नगर, पचंबा स्थित मतदान केंद्र से करीब 200 मीटर दूर अचानक हिंसा भड़क गई थी। इस मामले में नगर थाना कांड संख्या 16/2026 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी और पुलिस ने त्वरित जांच शुरू कर दी थी।

गुप्त सूचना पर धराया आरोपी
जांच के दौरान मिली गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने हर्ष श्रीवास्तव उर्फ टुसू (22 वर्ष), निवासी झिंझरी मोहल्ला, थाना नगर, जिला गिरिडीह को गिरफ्तार किया। उसे ताराटांड़ थाना क्षेत्र के गिरिडीह-तुंडी मुख्य मार्ग पर बुटबरिया गांव के समीप दबोचा गया।

पुलिस के अनुसार, आरोपी की निशानदेही पर एक 7.65 एमएम का देशी पिस्टल, एक जिंदा कारतूस और एक खाली खोखा बरामद किया गया। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि बरामद हथियार का इस्तेमाल घटना के दौरान फायरिंग में किया गया था।

पहले ही पकड़े जा चुके हैं पांच अन्य आरोपी
एसपी ने बताया कि घटना की गंभीरता को देखते हुए एसडीपीओ के नेतृत्व में एक विशेष जांच टीम (एसआईटी) का गठन किया गया था। तकनीकी साक्ष्यों और मानवीय सूचना के आधार पर पुलिस ने इससे पहले पांच अन्य आरोपियों शिवम कुमार श्रीवास्तव उर्फ शिवम आजाद, अमित विश्वकर्मा, आकाश हांडी, मंजीत पासवान और किशोर पासवान को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। 

इन आरोपियों के पास से भी 7.65 एमएम का एक देशी पिस्टल और दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए थे।

आरोपी का रहा है आपराधिक इतिहास
पुलिस अधीक्षक ने जानकारी दी कि गिरफ्तार हर्ष उर्फ टुसू का पहले से भी आपराधिक रिकॉर्ड रहा है। उसका नाम नगर थाना कांड संख्या 153/25 में भी दर्ज है।

इस पूरे अभियान में जिले के कई थाना प्रभारियों और पुलिस पदाधिकारियों की विशेष टीम शामिल रही।

चुनाव में कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं
एसपी डॉ. विमल कुमार ने स्पष्ट कहा कि चुनाव जैसे संवेदनशील अवसर पर शांति भंग करने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस ऐसे तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई लगातार जारी रखेगी, ताकि जिले में कानून-व्यवस्था कायम रहे और आम जनता सुरक्षित महसूस करे।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !