Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-02-25

Latehar News: लातेहार में अफीम तस्करी का भंडाफोड़, बाइक की डिक्की से दो किलो अफीम बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

Latehar: लातेहार जिले के बारियातू थाना क्षेत्र में पुलिस ने मंगलवार देर रात बड़ी कार्रवाई करते हुए दो अफीम तस्करों को गिरफ्तार किया है। गुप्त सूचना के आधार पर की गई इस छापेमारी में पुलिस ने बाइक की डिक्की से करीब दो किलो अफीम (गादा) बरामद किया।

गुप्त सूचना पर हुई कार्रवाई
जानकारी के मुताबिक, जिले के एसपी को सूचना मिली थी कि बालुभांग इलाके से दो लोग काले रंग की बाइक (जेएच 19 बी-2838) पर अफीम लेकर बारियातू की ओर जा रहे हैं। सूचना मिलते ही एसडीपीओ विनोद रवानी के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई और इलाके में वाहन जांच अभियान शुरू कर दिया गया।

जांच के दौरान पुलिस ने संदिग्ध बाइक को रोका। तलाशी लेने पर बाइक की डिक्की से दो किलो अफीम बरामद की गई।

दोनों आरोपियों का आपराधिक रिकॉर्ड पुलिस ने मौके से नेमा गंझू उर्फ मुकेश गंझू (निवासी-कोटनासेमर, बालुभांग) और तेतर गंझू (निवासी-गुरुवे, बारियातू) को गिरफ्तार कर लिया। दोनों का पहले से आपराधिक इतिहास रहा है। इनके खिलाफ बालूमाथ थाना में एनडीपीएस एक्ट के तहत पहले भी मामला दर्ज है।

टीम में ये अधिकारी रहे शामिल
इस कार्रवाई में बारियातू थाना प्रभारी रंजन कुमार पासवान, एसआई जीतेंद्र कुमार, अनूप कुमार, एएसआई छोटू पांडा और सशस्त्र बल के जवान शामिल थे। कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद दोनों आरोपियों को बुधवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

पुलिस का कहना है कि जिले में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !