Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-02-25

Ranchi News: रांची में सुधा दूध महंगा, नई दरें आज से लागू

Ranchi News: रांचीवासियों को अब दूध के लिए पहले से ज्यादा कीमत चुकानी होगी. कॉम्फेड (सुधा डेयरी) ने दूध के दामों में बढ़ोतरी कर दी है. नई दरें बुधवार यानि आज से प्रभावी हो गई हैं. कंपनी ने बताया है कि कच्चे माल, पैकेजिंग सामग्री और परिवहन खर्च में इजाफा होने के कारण कीमतों में बदलाव किया गया है.


दूध की बढ़ी हुई कीमतों का असर रोजमर्रा के खर्च पर पड़ेगा, क्योंकि शहर में बड़ी संख्या में लोग सुधा दूध का उपयोग करते हैं. अलग-अलग वैरायटी के दूध के दाम इस प्रकार हैं:


सुधा हेल्दी
• 500 एमएल – 28 रुपये
• 1 लीटर – 55 रुपये

सुधा शक्ति
• 500 एमएल – 31 रुपये
• 1 लीटर – 61 रुपये

सुधा गोल्ड
• 500 एमएल – 34 रुपये
• 1 लीटर – 67 रुपये

6 लीटर पैक
• सुधा शक्ति – 363 रुपये
• सुधा हेल्दी – 327 रुपये

कंपनी के अनुसार उत्पादन लागत में लगातार बढ़ोतरी हो रही है, जिससे कीमतों में यह बदलाव करना जरूरी हो गया था. नई दरें तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई हैं और अब ग्राहकों को इसी हिसाब से भुगतान करना होगा.

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !