Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-05-23

PM Kisan Yojana: धनबाद में बड़ा फर्जीवाड़ा, 145 मृत और 170 अयोग्य लाभुकों को मिल रही योजना की राशि

PM Kisan Yojana: किसानों के लिए चलायी जा रही केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत हर साल लाभुक किसानों को कुल तीन किस्तों में 6 हजार रुपये की सहायता राशि मिलती है. इस योजना का लाभ उठा रहे अयोग्य लाभुकों के खिलाफ सरकार ने कार्रवाई शुरू कर दी है. इसी क्रम में धनबाद जिले के बलियापुर से बड़ी गड़बड़ी सामने आया है. यहां 145 मृत लाभुकों के खाते में योजना की राशि जा रही है. इसके अलावा लगभग 170 अयोग्य लाभुक योजना का लाभ उठा रहे हैं. बलियापुर के अंचल अधिकारी प्रवीण कुमार सिंह ने उक्त जानकारी दी.


अंचल अधिकारी प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि सामने आये इस बड़ी गड़बड़ी से सरकार को प्रतिवर्ष लगभग 70 लाख का नुकसान हो रहा है. सभी अयोग्य लाभुकों को नोटिस जारी करते हुए 15 दिनों के भीतर योजना की राशि वापस करने का निर्देश दिया गया है. वैसे लाभुक जो इस योजना की पात्रता शर्तों को पूरा नहीं करते हैं और गलत तरीके से योजना को लाभ उठा रहे है, उन्हें नोटिस भेजा गया है.

अंचल अधिकारी ने बताया कि 15 दिनों के भीतर राशि वापस नहीं करने पर सभी अयोग्य लाभुकों पर सर्टिफिकेट केस कर सूद सहित राशि की वसूली की जायेगी. साथ ही ऐसे लाभुक पर क़ानूनी कार्रवाई भी की जायेगी. उन्होंने बताया कि कई ऐसे मामले भी सामने आये है, जिसमें एक ही परिवार से 3-4 सदस्य योजना का लाभ उठा रहे हैं. इन सभी पर कार्रवाई होगी.

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !