Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-02-24

Jamshedpur Traffic Update: राष्ट्रपति के आगमन को लेकर शहर की ट्रैफिक व्यवस्था में बड़ा बदलाव, 26 फरवरी को इन रास्तों पर रहेगी पाबंदी

Jamshedpur Traffic Update: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के 26 फरवरी को जमशेदपुर आगमन को देखते हुए जिला प्रशासन ने शहर की यातायात व्यवस्था में व्यापक बदलाव किए हैं. राष्ट्रपति के मरीन ड्राइव कदमा और बारीडीह स्थित मणिपाल अस्पताल में प्रस्तावित कार्यक्रमों के मद्देनजर सुरक्षा और सुगम आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए भारी वाहनों और बसों के परिचालन पर रोक लगा दी गई है. 

पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त, वरीय पुलिस अधीक्षक और यातायात पुलिस उपाधीक्षक द्वारा संयुक्त रूप से जारी आदेश के अनुसार, गुरुवार 26 फरवरी को शहर के भीतर यातायात नियम इस प्रकार रहेंगे:

भारी और मालवाहक वाहनों पर रोक
26 फरवरी की सुबह 06:00 बजे से लेकर रात 11:00 बजे तक शहर के भीतर सभी प्रकार के भारी वाहनों और मालवाहक चार पहिया वाहनों का प्रवेश और परिचालन पूरी तरह वर्जित रहेगा.

बसों के परिचालन पर भी पाबंदी
शहर के भीतर चलने वाली यात्री बसों के लिए भी समय निर्धारित किया गया है. 26 फरवरी को सुबह 11:00 बजे से लेकर शाम 04:30 बजे तक शहरी क्षेत्र में यात्री बसों का परिचालन पूरी तरह बंद रहेगा.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !