Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-02-24

Jamshedpur News: प्रोजेक्ट उल्लास के तहत घाटशिला में मिर्गी रोगियों के लिए विशेष शिविर, एम्स के डॉक्टरों ने किया 128 मरीजों का उपचार

Jamshedpur: घाटशिला, पूर्वी सिंहभूम पूर्वी सिंहभूम जिला प्रशासन द्वारा स्वास्थ्य सेवाओं को सुदूर क्षेत्रों तक पहुँचाने के संकल्प के साथ संचालित प्रोजेक्ट उल्लास ने घाटशिला में एक नई उम्मीद जगाई है। मंगलवार को अनुमंडल अस्पताल, घाटशिला में आयोजित एक विशेष स्वास्थ्य शिविर के माध्यम से मिर्गी से पीड़ित मरीजों को विश्वस्तरीय चिकित्सा सुविधा प्रदान की गई। इस शिविर में कुल 128 मरीजों का पंजीकरण किया गया, जिन्हें निःशुल्क परामर्श के साथ-साथ दवाइयां भी उपलब्ध कराई गईं।

उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी की पहल पर जिला स्वास्थ्य समिति 

उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी की पहल पर जिला स्वास्थ्य समिति के माध्यम से सभी प्रखंडों में क्रमवार विशेष शिविर आयोजित किए जा रहे हैं, ताकि मिर्गी से पीड़ित व्यक्तियों की समय पर पहचान कर उनका समुचित एवं वैज्ञानिक उपचार सुनिश्चित किया जा सके। इसके अतिरिक्त, घाटशिला एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में नुक्कड़ नाटक की प्रस्तुति के माध्यम से मिर्गी रोग के प्रति फैली भ्रांतियों को दूर करने तथा वैज्ञानिक उपचार के महत्व को लेकर जनजागरूकता अभियान भी चलाया गया। उपायुक्त द्वारा नागरिकों से अपील की गई है कि ऐसे शिविरों की जानकारी अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाएं, ताकि जरूरतमंद मरीजों को समय पर उचित उपचार मिल सके।

उपायुक्त की पहल, हर प्रखंड तक पहुँचेगी सुविधा

उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी की इस विशेष पहल के तहत जिला स्वास्थ्य समिति द्वारा जिले के सभी प्रखंडों में क्रमवार शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। उपायुक्त ने कहा कि हमारा लक्ष्य है कि कोई भी मिर्गी पीड़ित इलाज के अभाव में न रहे। समय पर पहचान और वैज्ञानिक उपचार से मरीज एक सामान्य जीवन जी सकता है। मैं नागरिकों से अपील करता हूँ कि वे इन शिविरों की जानकारी अधिक से अधिक जरूरतमंदों तक पहुँचाएं।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !