Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-02-24

Jharkhand Railway News: रेल यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी, धनबाद-भोपाल एक्सप्रेस अब सप्ताह में 3 दिन चलेगी, होली स्पेशल ट्रेनों का भी एलान

Jharkhand: कोयलांचल और मध्य प्रदेश के बीच सफर करने वाले रेल यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। रेलवे ने धनबाद-भोपाल एक्सप्रेस 11632/11631 के फेरों में बढ़ोतरी करते हुए इसे अब सप्ताह में तीन दिन चलाने का निर्णय लिया है। यह व्यवस्था 1 मार्च से प्रभावी होगी। इसके साथ ही आगामी होली के त्योहार को देखते हुए यात्रियों की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए कोलकाता-ऋषिकेश होली स्पेशल ट्रेन चलाने की भी घोषणा की गई है।धनबाद से इस ट्रेन में कुल 732 सीटों का कोटा निर्धारित किया गया है। इसमें स्लीपर श्रेणी में 350, थर्ड एसी में 298, सेकंड एसी में 63 और फर्स्ट एसी में 20 सीटें शामिल हैं।

धनबाद-भोपाल एक्सप्रेस में 732 सीटों का कोटा, मार्च से हफ्ते में तीन दिन चलेगी ट्रेन

11631 भोपाल-धनबाद एक्सप्रेस 27 फरवरी से रविवार, बुधवार और शनिवार को भोपाल से रात 8.55 बजे रवाना होकर बीना, दमोह, कटनी मुरवाड़ा, सिंगरौली, चोपन, रेणुकूट, गढ़वा, डाल्टनगंज, टोरी और रांची रोड सहित अन्य स्टेशनों पर रुकते हुए रात आठ बजे धनबाद पहुंचेगी। वहीं 11632 धनबाद-भोपाल एक्सप्रेस धनबाद से बुधवार, शनिवार और रविवार को सुबह 7.20 बजे खुलकर विभिन्न स्टेशनों पर ठहराव के बाद अगले दिन सुबह सात बजे भोपाल पहुंचेगी।

इसके अलावा होली के अवसर पर

इसके अलावा होली के अवसर पर कोलकाता-योग नगरी ऋषिकेश होली स्पेशल ट्रेन भी धनबाद होकर चलेगी। कोलकाता से यह ट्रेन 28 फरवरी और 4 मार्च को दोपहर 1.55 बजे रवाना होकर अगले दिन रात 10.25 बजे ऋषिकेश पहुंचेगी। वापसी में 26 फरवरी और 2 मार्च को ऋषिकेश से रात 10.20 बजे चलकर ट्रेन अगले दिन रात 12.30 बजे धनबाद और सुबह आठ बजे कोलकाता पहुंचेगी। इस स्पेशल ट्रेन में यात्रियों को स्लीपर, थर्ड एसी और सेकंड एसी कोच की सुविधा मिलेगी। इन बदलावों और विशेष ट्रेनों के संचालन से बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल के यात्रियों को होली के दौरान घर जाने में काफी सहूलियत होगी।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !